img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल। शरीर का सबसे अहम हिस्सा आंख होती है। आंखें इंसान की पहचान होती हैं. इसलिए हर कोई आकर्षक आंखे पाने की चाहत रखता है. लेकिन कई लोगों को आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या (डार्क सर्कल) हो जाती है जिसकी वजह से आपकी आंखों की खूबसूरती में ग्रहण लग जाता है. यह समस्या ज्यादातर लोगों में देर रात जागने की वजह से होती है। वहीं कुछ लोग रात में मोबाईल या लैपटॉप देर तक चलाते है। जिसकी वजह से आंख के नीचे डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है।

ऐसे में आज हम आपको डार्क सर्कल्स के लिए बीटरूट अंडर आई मास्क लेकर आए हैं. आंखों के नीचे चुकंदर लगाने से बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसलिए स्किन पर मौजूद काले घेरों और कई अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं बीटरूट अंडर आई मास्क कैसे बनाएं……

बीटरूट अंडर आई मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • बीटरूट पाउडर आधा चम्मच
  • बादाम का तेल 7-8 बूंदे

बीटरूट अंडर आई मास्क कैसे बनाएं?

  • बीटरूट पाउडर आई मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
  • फिर आप इसमें बीटरूट पाउडर और बादाम के तेल डालें.
  • इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब आपका बीटरूट अंडर आई मास्क बनकर तैयार हो चुका है.

बीटरूट अंडर आई मास्क कैसे अप्लाई करें?

  • बीटरूट अंडर आई मास्क को अप्लाई करने से पहले फेस वॉश कर लें.
  • फिर आप तैयार मास्क को अपनी आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगा लें.
  • इसके बाद आप इस एरिए की हल्के हाथों से करीब दो मिनट मसाज करें.
  • फिर आप इस अंडर आई मास्क को करीब 5-10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
  • इसके बाद आप साधारण पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें.


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त