हेल्थ न्यूज। Throat Infection: बदलते मौसम के कारण अक्सर लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और सुबह उठते ही उन्हें सर्दी, गले में दर्द और खराश की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं….
गले दर्द और खराश से ऐसे पाएं छुटकारा
1- शहद दर्द की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गले की खराश से राहत मिलेगी.
2- अगर आपके गले में खराश है या तेज़ खांसी है तो सबसे पहले गर्म पानी से भाप लें। गर्म पानी की भाप लेने से बंद नाक और गला खुलने में मदद मिलती है। जिससे सांस लेना आसान हो जाता है. यह गले की खराश से भी राहत दिलाता है।
3- गर्म पानी खुजली से राहत दिलाने में कारगर है। गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पिएं। नमक एंटीबैक्टीरियल होता है जो गले की खराश से राहत दिलाता है। गर्म पानी में नमक डालकर पीने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है। इस पानी से दिन में तीन से चार बार गरारे करने से राहत मिलेगी।
4- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गले की खराश से राहत पाने के लिए लौंग फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले की खराश से राहत दिलाते हैं।
5- गले की जलन और खराश से राहत दिलाने के लिए मसाला चाय बहुत उपयोगी है। इसे पीने से गले को आराम मिलेगा. ध्यान रखें कि आप मसाला चाय में लौंग, काली मिर्च और अदरक ज्यादा डालें।
6- खांसी और गले की खराश में अदरक का प्रयोग फायदेमंद होता है। इसे कच्चा चबाने से आपको गले की खराश से तुरंत राहत मिलेगी। अगर आप इसे कच्चा नहीं खा सकते तो इसके लड्डू बना लें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




