हेल्थ/लाइफस्टाइल। आजकल गलत खान पान की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। वहीँ बढ़ती उम्र में कई लोगों की हड्डियों में कमजोर हो जाती है। कम उम्र में ही घुटने दर्द करने लगती है। गतिहीन जीवनशैली या कभी-कभी किसी चोट के कारण घुटने में ज्यादा दर्द होने लगता है। इसके अलावा भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी यह समस्या हो सकती है। अगर घुटने का दर्द पोषक तत्वों की कमी के कारण है, तो कुछ चीजें हैं जिन्हें खाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति में कैल्शियम या प्रोटीन की कमी हो तो घुटनों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। कभी-कभी घुटने में सूजन के साथ-साथ तेज दर्द भी होता है। अगर समस्या खान-पान की वजह से है तो आप बिना दवा के भी इस पर काबू पा सकते हैं। इसके लिए इन 5 चीजों का सेवन शुरू कर दें. जिससे आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
सर्दी : खांसी की समस्या से राहत दिलाता है ये देसी नुस्खा . इसलिए अपने दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां लेते रहें।
फल : कुछ फल खाने से भी घुटनों का दर्द ठीक हो जाता है। ऐसे फलों में संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी शामिल हैं, जिनमें विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो हड्डियों के दर्द को कम करता है।
नट्स : स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी नियमित रूप से नट्स खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए नट्स खाने से घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है।
अदरक और हल्दी : अदरक और हल्दी का उपयोग वर्षों से मसाले के रूप में किया जाता रहा है। अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो इन दो चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आप अदरक और हल्दी का काढ़ा बनाकर पीते हैं तो यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
दूध : दूध से बने उत्पाद प्रचुर मात्रा में विटामिन डी और कैल्शियम प्रदान करते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. हालाँकि, दूध और अन्य उत्पाद कम वसा वाले होने चाहिए।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




