हेल्थ डेस्क। बेतरतीब जीवन शैली, ज्यादा तेल और मसालेदार खाने से अक्सर लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है। आज हम आप को ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप एसिडिटी और गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

जीरा और अतीसा दो ऐसे मसाले हैं जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए इनका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
सेवन करने का तरीका
-जीरे को तवे में भून लें.
-जब जीरा भून जाए तो इसे एक बर्तन में लें और कुछ कच्चा जीरा मिला दें.
-इसके बाद इसमें अतीस को पीसकर मिलाएं.
-इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें
-जब भी गैस, एसिडिटी और पेट दर्द सताए तो निकालें और पानी के साथ खा लें.
अतीस और जीरे के सेवन के फायदे
-अतीसा: ये सभी पाचन समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है। पेट फूलना, गैस, कब्ज और पेट दर्द के लिए इसे लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस जड़ी-बूटी का एंटासिड गुण पेट में एसिड बनने से रोकता है जिससे अपच, अल्सर, गैस्ट्राइटिस का इलाज होता है और शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा मिलता है।
-जीरा: जीरे में पाया जाने वाला थाइमोल नामक एक विशेष यौगिक गैस्ट्रिक ग्रंथि के स्राव को उत्तेजित करता है। यह आपके आंत को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन, फैट और शुगर जैसे जटिल पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है और अपच, दस्त और मतली जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।
(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर ले लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




