हेल्थ डेस्क। Eating Cucumber At Night:गर्मियों के मौसम में खीरा, ककड़ी, तरबूज या खरबूज का सेवन लोग खूब करते हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो सभी जानते होंगे की खीरा खाने से सेहत को कई बेहतरीन लाभ होते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है कई लोग इसके सेवन में गलतियां करते हैं। एक डायटीशियन ने बताया कि कब हमें खीरा नहीं खाना चाहिए।
डायटिशियन ने बताया कि खीरा सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है लेकिन इसे हमेशा दिन में ही खाना चाहिए ताकि शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिल सकें। रात के समय इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो रात के खाने के साथ खीरा खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रात में खीरा खाने से मना कर देते हैं. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के मुताबिक हमें रात में खीरा खाने से बचना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं कब खाएं और कब नहीं
पाचन क्रिया पर प्रभाव
खीरे में कुकुर्बिटासिन होता है जो तभी पच सकता है जब आपकी पाचन शक्ति पर्याप्त मजबूत हो अन्यथा पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगी। रात में खीरा खाने से आपका पेट भारी हो जाता है, जिससे आपको कब्ज, अपच या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है। इसलिए खीरे का सेवन सिर्फ दिन में ही करें।
रात में खीरा खाने के होते हैं ये नुकसान
खीरे में बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है, इसलिए गर्मियों में लोग अक्सर सलाद या शाम के नाश्ते के साथ खीरा खाते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा खाना बहुत जरूरी है। खीरा विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और कॉपर से भरपूर होता है इसलिए इसे खाने के बाद आप पूरे समय हाइड्रेटेड रहेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने के कई नुकसान भी हैं. इसीलिए अक्सर रात के समय खीरा खाने से मना किया जाता है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बार इसका सेवन करें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




