देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों और यात्रियों से इस पूर्वानुमान का ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार जहां तीन जुलाई को नैनीताल, चंपावत जनपदों में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जारी की गई है वहीं यही स्थिति चार जुलाई को भी बनी रहेगी। पांच जुलाई को देहरादून और टिहरी जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 6 जुलाई को देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपद भारी बारिश से आच्छादित हो सकते हैं।
7 जुलाई को जिन जनपदों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद शामिल हैं। मौसम विभाग के निदेशक ने किसानों और यात्रियों से इस पूर्वानुमान का ध्यान रखने का आग्रह किया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को 19244 यात्री यात्रा पर थे। इनमें 6022 बद्रीनाथ, 1936 हेमकुंड, 3616 केदारनाथ, 5067 गंगोत्री, 147 गौमुख, 2456 यात्री यमुनोत्री यात्रा पर थे। क्रमिक यात्रियों की संख्या देखी जाए तो अब तक 3347177 यात्री चारधाम यात्रा कर चुके हैं। भारी बारिश से कई आंचलिक मार्ग अवरुद्ध है, जिन्हें खोला जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारु है।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




