प्रयागराज। उमेश पाल मर्डर केस के आरोप और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसके साथ अतीक का शूटर गुलमा भी मारा गया है। इन दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था।
उधर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद CJM कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों नैनी जेल में बंद रहेंगे। पुलिस ने दोनों का 14 दिन की रिमांड मांगी है। जिस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। उधर, कोर्ट से बाहर निकलते ही वकीलों ने अतीक पर जूता फेंककर मारा।
पेशी के दौरान जब अतीक को असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगा। अतीक वहीं जमीन पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसने पीने के लिए पानी मांगा। वहीं कोर्ट परिसर में 'अतीक अहमद मुर्दाबाद, उमेश पाल अमर रहें' के नारे लगे। साथ ही, योगी-मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए।
वकीलों के गुस्से को देखते हुए अतीक और अशरफ को RAF की सुरक्षा के बीच सुरक्षित निकाला गया। पुलिस दोनों को नैनी सेंट्रल जेल ले गई है।
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




