img

हेल्थ डेस्क। बारिश के मौसम में त्वचा, बाल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। खासकर सर्दी, बुखार, खांसी, गले में खराश, त्वचा संबंधी समस्याएं, बालों संबंधी समस्याएं जल्दी खराब हो जाती हैं। हर साल इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियाँ अधिक तेजी से फैलती हैं। आइए आज हम आपको मानसून की ऐसी ही हर समस्या का समाधान बताते हैं। अगर आप इस साल मानसून में इस तरह की समस्या से नहीं जूझना चाहते हैं तो अदरक का सेवन करते रहें।

बदलते मौसम में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है। तो आइए फटाफट जानते हैं कि किस समस्या में कैसे करें अदरक का इस्तेमाल।

अदरक खाने के फायदे

1-मानसून में खांसी-जुकाम सबसे आम है। ऐसे में अगर आप अपने आहार में अधिक अदरक का उपयोग करते हैं तो यह भी फायदेमंद है और अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो रात को सोते समय दूध में अदरक उबालकर पिएं।

2- मानसून में ठंड के कारण जोड़ों के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में अदरक के तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा आहार में अदरक का भी सेवन करना चाहिए। यह दर्द और सूजन से राहत दिलाता है।

3-मानसून के दौरान अक्सर बाल गीले हो जाते हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें, इसमें 3 चम्मच जैतून का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू कर लें।

4- मानसून में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसलिए अगर आप रोजाना अदरक का सेवन करेंगे तो इससे आपका पाचन बेहतर होगा। इतना ही नहीं यह गैस, अपच, एसिडिटी आदि से भी राहत दिलाता है।


Read More: सेहत का पावर हाउस है खीरा, शरीर में नहीं रहेगी पानी की कमी, पाचन भी रहेगा दुरुस्त