लखनऊ। गर्मी बेहाल लखनऊ के लोगों के लिए गुरुवार की सुबह राहत लेकर आई। मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से रहात दी वही शहरभर के नाले उफना गए। इनका पानी घरों में घुस गया।
करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर जबरदस्त जलभराव हो गया शुरुआती एक घंटे तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। अब भी गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। कई फीडर से बिजली की सप्लाई बंद है। कॉलोनियों और पॉश इलाकों की बिजली गुल है।
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे कई जगह बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गए। छतों पर रखे गमले गिर गए। बारिश इतनी तेज हुई कि आसपास की आवाज तक नहीं सुनाई दे रही है। लगातार बिजली चमक रही है।
इससे पहले बुधवार देर रात भी आंधी चली थी। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन शहर में बारिश के आसार हैं। इससे मौसम ठंडा रहेगा, उसके बाद मौसम बदलेगा और तापमान 40 के पार हो सकता है।
सीएम योगी ने राहत कार्य के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ही मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह बारिश हुई है। मौसम पूरी तरीके से बदल गया है। आसमान में बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया।
Read More: UP Board Result Lucknow: 10वीं में अद्रिजा और आरोही, 12वीं में सुभान अली लखनऊ के टॉपर




