img

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात के बाद संगम नोज पर 30 मिनट गंगा पूजन किया। पीएम ने महाकुंभ की सफलता के लिए कलश स्थापित किया। गंगा को चुनरी और दूध चढ़ाया। अक्षयवट की परिक्रमा की। इसके बाद लेटे हनुमान जी की आरती उतारी, फिर भोग अर्पित किया।

इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी पीएम के साथ मौजूद रहे। इससे पहले सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वहां से अरैल घाट पहुंचे, फिर निषादराज क्रूज में सवार होकर संगम तट पर पहुंचे।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी महाकुंभ-2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही  भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम, अक्षयवट, हनुमान मंदिर कॉरिडोर सहित 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत