img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल  डेस्क।  Benefits Of Oats: शरीर को स्वस्थ रखने लिए सुबह की डाइट में हेल्दी और हल्का नाश्ता करें। अब आप सोच रहे होंगे कि सुबह नाश्ते में क्या लें तो हम आपको बता दें कि ओट्स (Benefits Of Oats) आपके लिए बेहतर विकल्प है। ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक हैं। आइए आपको बताते हैं कि सुबह नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे……

ओट्स खाने के फायदे

1- नाश्ते में ओट्स खाने से वजन कंट्रोल में रहता है. इससे फाइबर की मात्रा अधिक होने से पेट भरा रहता है. जल्दी भूख नहीं लगती. इससे वजन भी नियंत्रण में रहता है।

2-अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, सूजन आदि का सामना कर रहे हैं तो आपको सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और पेट संबंधी इन समस्याओं को ठीक करने में बहुत मददगार होता है। ओट्स का सेवन करने से आपकी आंतें साफ हो जाती हैं जिससे आपको कब्ज या गैस की समस्या नहीं होती है।

3-ओट्स का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकन में रूपांतरण की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

4- अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने आहार में बदलाव करें और ओट्स को अपने आहार में शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें एंटरोलैक्टोन पाया जाता है जो दिल की समस्याओं से राहत दिलाता है।

5- ओट्स कोलेजन का उत्पादन करता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से त्वचा पर खुजली, सूजन और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसका नियमित सेवन आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

ऐसे करें ओट्स का सेवन

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे लोग ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इसका सेवन फल, सब्जियां, नट्स और अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आप चीला, खिचड़ी, ओट्स, डोसा और इडली भी बना सकते हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)


Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट