हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। इस मौसम में बाजारों में संतरा खूब बिक रहा है। मौसम के हिसाब से फल खाने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनमें संतरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के साथ साथ उसका छिलका भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हाँ, अगर आप डायबिटीज के पेसेंट है तो संतरे के छिलके से डायबिटीज को कण्ट्रोल किया जा सकता है। साथ ही कई बीमारियों ये लाभकारी है। आइये जानते है इससे होने वाले फायदे के बारे में ---
डायबिटीज के लक्षण
बार-बार प्यास लगना
मुंह का सूखना
बार-बार पेशाब आना
कमजोरी और थकान
धुंधला दिखाई देना
त्वचा में सूखापन और खुजली
घाव जल्दी न भरना
किडनी और आंखों को नुकसान पहुंचना
अगर ये लक्षण लगातार बने हुए हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए संतरे के छिलकों जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाएं।
डायबिटीज करें कंट्रोल
संतरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जिसे लोग स्वाद से खाते हैं, लेकिन इसके छिलके में भी कई औषधीय गुण होते हैं।
कैसे करता है ब्लड शुगर कंट्रोल?
संतरे के छिलकों में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसमें विटामिन C, पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ब्लड में शुगर के स्तर को संतुलित रखते हैं।
यह पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे शुगर का अवशोषण धीरे-धीरे होता है और अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे डायबिटीज के मरीज संक्रमण से बच सकते हैं।
इस तरह से करें उपयोग
संतरे के छिलकों की चाय बनाकर पिएं, यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाती है।
छिलकों का पाउडर बनाकर सेवन करें, इसे गर्म पानी या गुनगुने दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
संतरे के छिलके को डाइट में शामिल करें, इसे सलाद, सूप या शेक में मिलाकर खा सकते हैं।
अगर नियमित रूप से संतरे के छिलकों का सेवन किया जाए, तो यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




