उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हो रही भारी बारिश से मलबा गिरने से जहां मार्ग अवरुद्ध हैं वहीं फसलों का नुकसान होने और पशुओं की मौत खबरें आ रही हैं। चिन्यालीसौड़ में वज्रपात के कारण लगभग 12 बकरियां की मौके पर ही मौत हो गई है।
मंगलवार को झमाझम बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन होने से ट्रैफिक रोका गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाइवे पर डाबर कोर्ट में लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिसके वहां पर ट्रैफिक रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे तहसील चिन्यालीसौड़ अन्तर्गत ग्राम सिंगाण में बज्रपात के कारण गांव निवासी सोदन सिंह की 12 बकरियाें की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राजस्व उप निरीक्षक पशुचिकित्सा विभाग की टीम मौके के लिए रवाना की गयी हैं।
Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर




