img

लखनऊ । यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 37 जिलों में गुरुवार को मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 27.8% वोटिंग हुई। चंदौली नगर पंचायत सैयदराजा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रयागराज के करेली में 3 महिला फर्जी वोटर पकड़ी गईं। दो महिलाओं का आधार कार्ड नंबर सेम है। तीनों ने बुर्का पहन रखा था। एक महिला ने वोट डाल दिया था। जबकि 2 लाइन में खड़ी थीं। फिलहाल, महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है।

लखनऊ नगर निगम जोन-2 मे भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प हो गई। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर सिर्फ विपक्ष पर सख्ती बरती जा रही है। यूपी में गुरुवार को फर्स्ट फेज में 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

अमरोहा के गजरौला में वोटिंग के दौरान बसपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बुर्के में वोट डालने पर आपत्ति जता रहे थे। उनका कहना था कि बुर्के में फर्जी वोटिंग हो रही है। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प फिर पथराव शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत