लॉस एंजिलिस। Oscar Awards: 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का सोमवार को ऐलान हो गया । लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म ओपेनहाइमर (oppenheimer) का जलवा देखने को मिला। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने।

इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके कॅरियर का पहला ऑस्कर है।

ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी।
पुअर थिंग्स ने जीते चार अवार्ड: फिल्म पुअर थिंग्स ने चार कैटेगरी में ऑस्कर जीते। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये एमा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2016 में फिल्म ला ला लैंड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।
बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला।
96 साल पुराना इतिहास: ऑस्कर का इतिहास 96 साल पुराना है। साल 1929 में पहला अकादमी अवॉर्ड आयोजित हुआ था। ऑस्कर में विनर सिलेक्शन प्रॉसेस बेहद दिलचस्प है। पहले ज्यूरी ही विनर का नाम तय करती थी और विनर का नाम ब्रीफकेस में बंद किया जाता था।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




