img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Drinking Buttermilk : गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में छाछ का सेवन अधिक किया जाता है। छाछ यूं तो हर मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाती है लेकिन अगर गर्मी के मौसम में दोपहर के भोजन के साथ छाछ का सेवन किया जाए तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइये जानते हैं छाछ पीने के फायदे…..

छाछ पीने के लाभ

……………………

 

1-छांछ एक ऐसा पेय है जो प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। छाछ पीने से शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है। खासकर दोपहर के भोजन के समय छाछ पीने से पोषण शक्ति बढ़ती है। इससे शरीर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करता है।

2-दोपहर के भोजन के साथ छाछ पीने से शरीर को आवश्यक प्रोबायोटिक्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छाछ हमारे शरीर में जाकर खराब बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। दोपहर के भोजन के साथ छाछ पीने से अपच, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है।

3-छाछ में पानी की मात्रा अधिक होती है जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। अगर आप दोपहर के समय छाछ पीते हैं तो शरीर में पानी का स्तर बना रहता है।

4-छाछ पीने से शरीर तरोताजा और शांत महसूस करता है क्योंकि इसके शीतलन और आराम देने वाले गुण शरीर और दिमाग को शांत करते हैं।

5-छाछ में पोटेशियम और कैल्शियम के साथ-साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी