हेल्थ डेस्क। वैसे तो ज्यादातर लोगों को अमरूद पसंद आता है। अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अमरूद में फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। फाइबर से भरपूर अमरूद खाने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पेट के अलावा अमरूद कई अन्य बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है।
इम्यूनिटी को मज़बूत करता है : अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर फल है. अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अमरूद खाने से आम संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सकता है।
वजन घटाने में फायदेमंद: अमरूद में कम कैलोरी पाई जाती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसे खाने से भूख कम लगती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है। इस फल को खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है : अमरूद का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय को मजबूत बनाता है। अगर आपके अंदर भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है तो अमरूद का सेवन करना चाहिए।
शुगर को नियंत्रित करता है : अमरूद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके नियमित सेवन से मधुमेह को कम किया जा सकता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: अमरूद के नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज से राहत दिलाता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से पेट अच्छे से साफ हो जाता है। अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
(नोट : यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




