img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2024 Health Tips: हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2024 Health Tips: आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय लोग रोजा रखते हैं। सुबह सूर्योदय से पहले खाते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद उपवास तोड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे खाने की चीजों के बारे में जिन्‍हें खाकर आप पूरे महिने सेतहतमंद रह सकते है। इनके सेवन से आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप दिन भर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

तरबूज
इफ्तार के समय तरबूज का जरूर खाएं इससे आपके शरीर में सारे दिन आए पानी की कमी काफी हद तक पूरी होगी और आपका शरीर ठंडा रहेगा। साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र भी सही बनी रहेगी। डॉक्‍टर के मुताबिक, तरबूज में 80 प्रतिशत पानी होता है और ऐसे में यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

आम पन्‍ना
गर्मी के मौसम में दिनभर रोजा रखने से लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसे में आम पन्‍ना से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता। आम में विटामिन ए और कैलोरी होते हैं, जो रोजे के दौरान सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। वहीं, इफ्तार में पके आम का भी सेवन कर सकते हैं।

खीरा
इफ्तार के दौरान खीरा जरूर खाएं क्‍योंकि इसमें काफी ज्यादा मिनरल्स और माइक्रो-न्‍यूट्रीशंस होते हैं, जो एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं। डॉक्टरों के अनुसार खीरे में अस्‍सी फीसदी पानी होता है। ऐसे में इसको खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

नींबू

सेहरी और इफ्तार में नींबू का सेवन जरूर करें क्‍योंकि नींबू बॉडी टिशू और स्किन को विटामिन-सी और पोटैशियम को सही रखता है। अगर शरीर में इनका बैलेंस रखना है तो सबसे अचकू नुस्‍खा नींबू है। बाजार में रूह अफजा नहीं मिल रहा है? तो इफ्तार के लिए ये 9 ड्रिंक्‍स ट्राई करें।

पुदीना
गर्मी के मौसम में पुदीना सेहत में के लिए अच्‍छा होता है। पुदीने से पाचन तंत्र सही बना रहता है। चूंकि रोजे गर्मी के मौसम में पड़ते है ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में इफ्तार के समय पुदीने की चटनी जरूर खाएं। इसके अलावा शरबत में इसका क्रश डालकर उसके स्वाद में इज़ाफा किया जा सकता है।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी