img

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुरान की चर्चित फिल्म  ड्रीमगर्ल-2 (Dream Girl-2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म कुछ को यह पसंद आ रही है वहीं कुछ का कहना है कि यह अपने पहले पार्ट जितनी अच्छी नहीं है।

वहीं इन सबके बीच फिल्म रिलीज कुछ घंटों के बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई। अब यह कई पाइरेटेड साइट्स पर HD प्रिंट में अवेलेबल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज शांडिल्य निर्देशित यह फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद कई ऑनलाइन टोरेंट वेबसाइट्स पर HD क्वालिटी में लीक हुई। अब रिलीज के ही दिन फिल्म के इस तरह से लीक हो जाने के चलते इसके बिजनेस पर असर पड़ना तय है।

बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल 2019 में रिलीज हुई थी।  फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 148 और वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  ड्रीमगर्ल-2 इसी ​फिल्म का दूसरा पार्ट है। 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म