img

नई दिल्ली।  ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी।

विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग के सभी लाइसेंस 15 अप्रैल से अवैध हो जाएंगे। विभाग की ओर से यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि USSD एक फीचर है जिसकी मदद से एक निर्धारित कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है। IMEI नंबर भी USSD कोड से ही पता लगाया जाता है।

बता दें कि कॉल फॉरवर्डिंग फीचर के जरिए आपके नंबर पर आने वाले मैसेज, कॉल और किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड किया जा सकता है। स्कैमर लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे उनकी टेलीकॉम कंपनी से बात कर रहे हैं। इसे दूर करने के लिए एक नंबर डायल करें और यह USSD नंबर कॉल फॉरवर्डिंग के लिए होता है। USSD कोड डालने के बाद सभी मैसेज और कॉल स्कैमर के फोन पर फॉरवर्ड हो जाते हैं जिसके बाद वे ओटीपी मंगाकर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं और सोशल मीडिया अकाउंट का भी एक्सेस ले सकते हैं। कॉल फॉरवर्ड करके आपके नाम और नंबर पर दूसरे सिम कार्ड भी निकाले जा सकते हैं।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार