img

हेल्थ डेस्क। हीमोग्लोबिन मानव शरीर में रक्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्त का स्वास्थ्य उसमें मौजूद हीमोग्लोबिन पर निर्भर करता है। अगर हीमोग्लोबिन कम होता है तो कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं।  आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए किस तरह का खाना खाना चाहिए..

गुड़

चीनी की तुलना में गुड़ सेहत के लिए बेहतर होता है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

सेब 
सेब एक स्वास्थ्यवर्धक औषधि है। कहा जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। रोजाना सेब खाने से हीमोग्लोबिन की समस्या नहीं होती है।

आंवला

आंवला शरीर और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आंवला अद्भुत तरीके से काम करता है। रोजाना या हफ्ते में कम से कम 4-5 बार आंवला लेना अच्छा रहता है।

हल्दी

हल्दी के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह एक अद्भुत आयुर्वेदिक औषधि है। यह कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। खासतौर पर हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। इसके लिए एक चुटकी हल्दी को पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

पालक
हीमोग्लोपबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। पालक में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है।

सूखी किशमिश
ब्लड बनने के लिए जरूरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को किशमिश पूरा करती है। आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।

अंजीर
अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

 

(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें)