img

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आसमान से बारिश के रूप में आफत बरस रही है। मौसम विभाग  ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है।

 

Uttarakhand Cloudburst: पिथौरागढ़ के धारचुला क्षेत्र में बादल फटा, मलबा और  बोल्डर आने से मार्ग बंद - uttarakhand cloudburst in pithoragarh dharchula  area road blocked due to debris - Navbharat ...
उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया। यहां चल गांव में 200 लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी फंस गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।

केरल के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आलप्पुझा के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

अमरनाथ यात्रा रोकी गई 
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। तीर्थ यात्रियों को बालटाल और नुनवांन बेस कैंप पर रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास