img

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को 1,134 नए कोविड ( corona pandemic ) के मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन के 699 मामलों की तुलना में काफी अधिक है। वर्तमान में, सक्रिय मामलों की संख्या 7,026 है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। इसके साथ ही कोविड से पांच मौतें हुई हैं । देश में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5,30,813 पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 662 रोगियों के स्वस्थ होने से कुल संख्या 4,41,60,279 हो गई। नतीजतन, रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत है।

इस बीच, दैनिक सकारात्मकता दर 1.09 प्रतिशत बताई गई है, जबकि देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी वर्तमान में 0.98 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में कुल 1,03,831 परीक्षण किए गए। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह तक, भारत ने कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 7,673 डोज शामिल हैं।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई