img

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे में 1, 590 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इससे छह लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 910 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक कोरोना से 4,41,62,832 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

वहीं, टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 9,497 खुराक दी गई हैं। अबतक देश में कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,19,560 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.08 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।


Read More: उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, बिहार के दरोगा समेत पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल