img

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर होंगे। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था।

Law Minister:किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को  मिली जिम्मेदारी - Kiren Rijiju Law Minister Arjun Ram Meghwal In Cabinet  Reshuffle Modi Government Bjp News And ...
किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल 

रिजिजू मौजूदा और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था। कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।


Read More: ईरान का इजराइल पर पलटवार , 100 से ज्यादा ड्रोन दागे, IDF की चेतावनी - ईरान बड़ा मिसाइल अटैक कर सकता है