img

नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) विभव कुमार को शुक्रवार को तलब किया है। इस मामले में महिला आयोग ने 17 मई को सुबह 11 बजे सुनवाई निर्धारित की है।

बता दें कि इस मामले में अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आम आदमी पार्टी ने माना है कि स्वाति मालीवाल से बदसलूकी हुई है लेकिन अब तक मामले में केजरीवाल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है।

वहीं स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने कहा, ' स्वाति सामने आएं और अपना पक्ष रखें।' इसके अलावा उन्होंने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर कहा, 'मैं संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरा मामला पता था।'
 


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास