img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ज्यादातर लोगों में वायरल फीवर, खांसी और संक्रमण जैसी बीमारियां हो जाती है। इस मौसम में खान पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। बारिश में लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) कम हो जाती है। यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। बारिश में बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको न सिर्फ अपने खान-पान पर बल्कि अपने बच्चों के खान-पान पर भी खास ध्यान देना चाहिए। बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थ खिलाएं जो उनके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखें और बीमारी से लड़ने के लिए उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें।

बारिश में बच्चों का इस तरह रखें ख्याल

सूखे मेवे का सेवन : बारिश के मौसम में बच्चे को बीमारियों से बचाने के लिए आपको सूखे मेवे भी खिलाने चाहिए। आप उन्हें सुबह सूखे मेवे दे सकते हैं. इसके अलावा आप बच्चे को भीगे हुए बादाम, अखरोट और अन्य सूखे मेवे भी दे सकते हैं। आप बच्चों को सुबह ताजे फल भी दे सकते हैं. सुबह के समय सूखे मेवे, फल और मेवे आपके बच्चे को पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रखेंगे। सूखे मेवे एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शिशु के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

आंवला का करें सेवन :  आंवला में विटामिन-सी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस जैसे पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शिशु के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आंवले में पाया जाने वाला विटामिन-सी संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। आप बच्चे को आंवले का मुरब्बा, शरबत और अचार खिला सकती हैं.

घर का ही खाना खाएं : बच्चे आजकल घर के खाने से ज्यादा जंक फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन मॉनसून में जंक फूड खाने से बच्चे बीमार हो सकते हैं. इसलिए इस मौसम में आपको बच्चे को हमेशा घर का बना खाना ही देना चाहिए। 

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी