img

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म इस साल रमजान ईद पर रिलीज नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश न करते हुए फिल्म ‘सिंकदर’ की घोषणा कर दी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अब सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रश्मिका मंदाना रोमांस करेंगी। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस करेंगे।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद हिंदी भाषी बेल्ट में उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। ‘एनिमल’ में उन्होंने रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि का किरदार निभाया था। इसके बाद रश्मिका सीधे भाईजान की फिल्म में नजर आएंगी।

सलमान खान ने इसी साल ईद के मौके पर सिकंदर की घोषणा की थी। सलमान ने कहा था कि वह अगले साल ईद पर सिकंदर की भूमिका दोबारा निभाएंगे। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी के निर्देशक एआर मुरुगादोस ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है।
 


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा