मुंबई। Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। ढाई घंटे की काउंटिंग के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर है। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं। नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से देवेंद्र फडणवीस 6000 से ज्यादा वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। 4 पोल में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी (MVA) और एक पोल में हंग एसेंबली की संभावना है।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




