img

— कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे

मुंबई। महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे।

पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जिस वक्त गूफी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई लाया गया था ।

गूफी पेंटल के को-स्टार सुरेंद्र पाल ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है। उनका पिछले 10 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो दिनों से उनकी हालत में सुधार हो रहा था। ऐसे में परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे। वह कुछ सालों से दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।


Read More: 'ताल 2' से कटा ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर का पत्ता, सुभाष घई का खुलासा