मुंबई| फिल्म निमार्ता एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को जापान में 10 लाख से अधिक बार देखा गया है। राम चरण और एनटीआर जूनियर-स्टारर फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। आरआरआर मूवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फिल्म के थिएट्रिकल रन के 164 दिनों में 1 मिलियन फुटफॉल होने की खबर शेयर की।
जापान में एक मिलियन से ज्यादा फुटफॉल दर्ज करने वाली यह पहली इंडियन फिल्म बन गई है।
ट्वीट में लिखा था: आरआरआर मूवी ने 164 दिनों में 1 मिलियन से ज्यादा फुटफॉल रिकॉर्ड किया है और इसकी रॉकिंग रन जारी है।
राजामौली ने लिखा, जापानी फैंस से 1 मिलियन हग्स.. अरिगेटो गुजैमासु, हैशटैग जापान में आरआरआर
'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड भी जीता।
'आरआरआर' में अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी हैं। यह दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई को बताती है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




