img

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ''सिंघम अगेन'' 2024 में रिलीज होगी। अजय देवगन की ''सिंघम अगेन'' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए फैंस को अभी कुछ और वक्त का इंतजार करना होगा।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ''सिंघम 3'' की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उनके द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ''सिंघम अगेन'' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा, ''एक्सक्लूसिव: अजय देवगन-रोहित शेट्टी स्वतंत्रता दिवस 2024 पर ''सिंघम अगेन'' लेकर आएंगे। यह रोहित शेट्टी की बेहद सफल सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। साथ ही इस फिल्म की शूटिंग इसी साल यानी अगस्त 2023 में शुरू होगी।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म