img

मुंबई। भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया।

मशहूर निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान - News18  हिंदी
मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर (फाइल फोटो)

इसके अलावा सलीम ने फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया।

सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म