img

सूरत/अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी  पर “सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है” वाला बयान  भारी पड़ गया। मानहानि केस में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गुरूवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई ।

फैसले पर राहुल की पहला बयान

मानहानि केस में सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की बात को कोट करते हुए लिखा कि  मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान हैए अहिंसा उसे पाने का साधन।


क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को बेंगलुरु के निकट कोलार में एक चुनावी जनसभा में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। इस पर सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की थी। इसी मामले में उन्हें कोर्ट ने आईपीसी की धारा 490 और 500 के तहत दोषी ठहराया है।


 राजनेताओं की प्रतिक्रिया

हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे:  मल्लिकार्जुन खरगे 

वहीं अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे ने  कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से जानते हैं कि वे जज बदलते रहे। हम कानून और न्यायपालिका में भरोसा रखते हैं और हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे।

मेरे भाई न कभी डरे हैं न कभी डरेंगे: प्रियंका गांधी वाड्रा 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में प्रतिक्रिया देते हुए कहाए डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

शब्दों की मर्यादा रहनी चाहिए: राजनाथ सिंह 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'शब्दों की मर्यादा हमेशा बनी रहनी चाहिए। इस फैसले से​​​कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए।'

गैर BJP नेताओं  को खत्म करने की साजिशः अरविंद केजरीवाल

'गैर BJP नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि केस में फंसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, पर इस निर्णय से असहमत हैं।'

 


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले