img

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में दर्दनाका हादसा हो गया। यहां 
के सरदारपुर क्षेत्र में सड़क पर बिखरा गेहूं बटोर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार रालामंडल के मूल निवासी मुन्नालाल मौजूदा समय में नौगांव में रह रहे थे। वह ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं बेचने के लिए राजगढ़ मंडी जा रहे थे। रात करीब 12 बजे सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरु चौकी-उंडेली फाटा के सामने रोड पर ट्राली से गेहूं बिखर गए, जिन्हें इकठ्ठा करने के लिए मुन्नालाल ने अपने पुत्र से कुछ मजदूरों को लेकर आने को कहा। वे अपने पुत्र और अन्य मजदूरों के साथ सड़क पर बिखरा गेहूं समेट रहे थे।

 इसी दौरान एक तेज तफ्तार आयशर वाहन (जीजे 34 टी 1488) उन सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में मौके पर ही मुन्नालाल, लवकुश, नवदीप और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।


सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपित चालक आयशर वाहन लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

 


Read More: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला मंदिर करार, हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर लगाई मुहर