हेल्थ डेस्क। Benefits of figs: अंजीर (Figs) पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यह हड्डियों से लेकर पाचन को भी ठीक रखने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। आम धारणा है गर्मियों में अंजीर नहीं खानी है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। आज हम आप को बताने गर्मियों के मौसम के अंजीर के सेवन का सही तरीका। इससे आप की सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
गर्मियों में अंजीर खाने का सही तरीका

1- गर्मियों में गर्म सूखे मेवों को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। 4-5 अंजीर लें और उन्हें रात भर एक कप पानी में भिगो दें। इन भीगे हुए अंजीर को सुबह खाली पेट खाएं। भीगे अंजीर की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट में गर्मी नहीं होती।
2- अगर आप अंजीर का अधिकतम लाभ लेना चाहते हैं तो इसे दूध में भिगो दें। इससे अंजीर के पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। अंजीर को दूध में भिगोकर खाने से ठंडक का प्रभाव भी कम हो जाता है। अंजीर खाने का यह सबसे स्वास्थ्यप्रद और पौष्टिक तरीका है। ऐसे में अंजीर को दूध में भिगोकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आप दूध में भिगोए हुए अंजीर को मिलाकर मिल्क शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
3- गर्मियों में अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसकी स्मूदी बनाना। अंजीर के 2-3 टुकड़े लें और उन्हें स्मूदी में मिला दें। -अंजीर डालकर 2-3 घंटे के लिए अलग रख दें. फिर अंजीर को स्मूदी में मिला लें। इस प्रकार अंजीर भी बहुत फायदेमंद होगा।
(नोट : यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताए गए टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।)
Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट




