नई दिल्ली। Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोना (Gold) आज 310 रुपये से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी (Silver) की कीमत में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 82,430 रुपये से लेकर 82,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) भी आज 75,560 रुपये से लेकर 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी (Silver) की कीमत में भी तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 97,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) 82,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold) 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 82,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना (Gold) 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं पटना में 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 82,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना (Gold) 75,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना (Gold) 82,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने (Gold) की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना (Gold) 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




