नई दिल्ली। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan NEWS : बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान हमेशा ही अपने फैन्स को ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म की ईदी देते हैं। इस बार भी सलमान क फैन्स को उनकी दी गई ईदी काफी पसंद आ रही है। सलमान खान की “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan NEWS ) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
ईद के मौके पर आई “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan NEWS ) फिल्म के भारत में 16000 से अधिक शो है और इसे 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। डायरेक्टर फरहाद सामजी की इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, जगपति बाबू और अन्य जैसे कुछ बड़े और लोकप्रिय नाम शामिल हैं। साउथ के सुपरस्टार और 'आरआरआर' स्टार राम चरण भी फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan NEWS ) को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर फैंस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कैसी है, वो बस किसी भी तरह अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। एक यूजर ने ट्विटर लिखा- कुवैत में “किसी का भाई किसी की जान” देखी। यह है..फिल्म में आग का सीन... यह एक आश्चर्यजनक ब्लॉकबस्टर होगा.. आग लगी दी भाई ने... फिल्म जरूर देखें
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




