img

हेल्थ/लाइफस्टाइ डेस्क। Mint Tea Benefits: पुदीना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने में विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, कॉपर, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण और औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले पुदीने की चाय पीने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और चाय बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री

पुदीने की पत्तियां – 10
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटी चम्मच
पानी – 2 कप


पुदीने की चाय बनाने की विधि

पुदीने की चाय बनाने के लिए एक पैन में धीमी आंच पर पानी उबालें.
इन सभी सामग्रियों को डालकर 5 मिनट तक उबालें
चाय को छान लें और सोने से पहले पी लें।


पुदीने की चाय पीने के फायदे

-रात को पुदीने की चाय पीने से शरीर को आराम मिलता है। इससे आपको अच्छी नींद आती है.
- पुदीने की चाय पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच, एसिडिटी, सूजन, पेट दर्द आदि नहीं होती हैं।
-पुदीने का प्रयोग विशेष रूप से माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। पुदीने की पत्तियां मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी