img

हेल्थ डेस्क । सेहत को तंदुरस्त और फिट रखने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह काले चने के सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। काले चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। काले चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदे पहुंचते हैं। आज ही से पाने डाइट में काले चने का सेवन शुरू कर दें। बता दें कि भीगे हुए चने खाने से वजन कम होता है साथ ही इससे होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

काले चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप नियमित रूप से काले चने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

काले चने खाने के कई फायदे हैं. यह वजन घटाने में भी मददगार है. इनमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। आप काले चने को रात भर पानी में भिगोकर सुबह नाश्ते में खा सकते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है. इसे खाने के बाद आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है

काले चने में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है। अगर आप एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको अपनी डाइट में काले चने को जरूर शामिल करना चाहिए। नई मांओं के लिए ये चने बहुत फायदेमंद होते हैं, इन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है।

प्रोटीन और ऊर्जा का स्रोत

अगर आप शाकाहारी हैं तो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए काले चने को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

काले चने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। इससे आप झुर्रियों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

(नोट: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त