img

हेल्थ डेस्क। अंजीर एक सुपर फूड है। इसको खाने के ढेरों फायदे हैं। जी हाँ अगर आप रोजाना अंजीर के पानी का सेवन करते हैं तो इससे होने वाले लाभ आप को चौंका सकते हैं। अंजीर के पानी का सेवन आज ही से शुरू कर दें। आमतौर पर लोग मेवे, काजू, किशमिश आदि ज्यादा खाते हैं. लेकिन अगर आप अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाएंगे तो आपको कई बिमारी में राहत मिलेगा। सुबह भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा इससे शरीर को कितने फायदे मिलते हैं, ये जानकर आप रोज सुबह भीगे हुए अंजीर खाकर दिन की शुरुआत करेंगे।

भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे

प्रजनन अंग स्वस्थ रहते हैं : अंजीर को पानी में भिगोकर खाने और उस पानी को पीने से प्रजनन अंग स्वस्थ रहते हैं। अंजीर में कई खनिज होते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। भीगे हुए अंजीर खाने और उनका पानी पीने से रजोनिवृत्ति के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है।

ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है : अंजीर एक उच्च पोटेशियम खाद्य पदार्थ है। जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है. टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को दिन की शुरुआत रात में पानी में भिगोई हुई अंजीर और सुबह भीगी हुई अंजीर खाकर करनी चाहिए।

कब्ज के लिए फायदेमंद : भीगे हुए अंजीर और उसका पानी पीने से कब्ज की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। अगर आप सालों से कब्ज से परेशान हैं तो नियमित रूप से भिगोए हुए अंजीर खाते रहें और उनका पानी पीते रहें। कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

त्वचा अच्छी रहेगी : दिन की शुरुआत भीगे हुए अंजीर से करने से आपकी त्वचा को भी फायदा होगा। भीगे हुए अंजीर चबाने और फिर उनका पानी पीने से त्वचा की सेहत बेहतर होती है।

(नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)


Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें