img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क । Sattu Drink Benefits: गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग चने का सत्तू या सत्तू ड्रिंक का सेवन करते हैं। यह शरीर को तंदुरुस्त रखने का देसी उपाय है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं सत्तू पीने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में -

सुबह खाली पेट सत्तू पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। सुबह यह ड्रिंक पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को रेगुलेट करते हैं। रोज सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और मल त्याग में सुधार होता है।

इस तरह बनाए सत्तू

सत्तू को चने की दाल से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए रेत में भुना जाता है। उसके बाद छलनी से रेत को छान लिया जाता है और फिर भुने हुए चने को पीसकर इसका पाउडर बनाया जाता है। सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

ऐसे बनाएं सत्तू का ड्रिंक

सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी में मिलाएं, अब इस पानी में चुटकी भर नमक और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे पिएं, इससे आपको बॉडी से सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।  

सत्तू पीने के फायदे

1-गर्मी के मौसम में सत्तू पीने से आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड होने से बच जाती है।सत्तू का ड्रिंक आपके शरीर मे पानी की कमी को दूर करता है। यह देसी ड्रिंक आपके शरीर के साथ स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट करता है।  

2-पेट की ब्लोटिंग और सूजन को कम करने में सत्तू का पानी बेहद फायदेमंद है। अगर आपको ब्लोटिंग की शिकायत होती है तो सत्तू का पानी पियें।

3-कब्ज के मरीजों के लिए सत्तू लाभकारी है। यह मल को मुलायम करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है जो कब्ज को कम करने में मदद करता है।

4-सत्तू का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं। सत्तू पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है और गैस और अपच से छुटकारा मिलता है।  

 

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी