img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Jaggery And Gram Benefits : भुना हुआ चना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  फाइबर से भरपूर चना कई समस्याओं में कारगर है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी सहित सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, गुड़ आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आइए जानते हैं इन दोनों को एक साथ खाने से क्या फायदे होते हैं।

गुड़ और चना खाना के फायदे

1- डायबिटीज के मरीजों के लिए चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर उन्हें कभी कुछ मीठा खाने का मन हो तो वे चने के साथ गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं. थोड़ी मात्रा में और कभी-कभी गुड़ का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है।

2- अगर आपको कमजोरी या सुस्ती महसूस होती है तो गुड़ और चने का सेवन करें। चने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट गुण आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

3- भुने चने और गुड़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दोनों ही कैल्शियम से भरपूर हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है।

4- अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में गुड़ और भुने हुए चने शामिल करें. इन दोनों में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो वजन घटाने में सहायक है।

5- गुड़ और भुने चने एक साथ खाने से तनाव भी कम होता है। दरअसल, ये दोनों मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होते हैं जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकते हैं।

6- गुड़ और भुने हुए चने अपने सूजनरोधी गुणों के कारण खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

 कब करें सेवन : शाम के नाश्ते में आप गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन सुबह के समय भी कर सकते हैं।


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी