मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में CBI की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया। उन पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था।
जिया की मां की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। अब घटना के 10 साल बाद इस पर फैसला आने वाला है।
पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर केस दर्ज कराया था। सूरज, एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं।
Read More: 'ताल 2' से कटा ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर का पत्ता, सुभाष घई का खुलासा




