img

हेल्थ डेस्क। आपके घर के रसोई में रखे कई ऐसे मसाले हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ऐसे ही एक मसाला है अजवाइन। यह पेट को दुरुस्त रखने के साथ साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है। अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह न केवल ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, बल्कि पाचन तंत्र और वजन प्रबंधन में भी सहायक है।

अजवाइन कैसे कम करता है शुगर लेवल
अजवाइन में हाई फाइबर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. इसके बीजों के तेल में कुछ एंजाइम होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में मदद करते हैं, इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आसानी होती है.

हाई फाइबर की प्रचुर मात्रा

डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर वाले फूड खाने की सलाह दी जाती है और अजवाइन में हाई फाइबर पाया जाता है. इसी कारण यह डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी होता है. शोध से पता चला है कि फाइबर रिच फूड ब्लग शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन करता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.  

पेट को रखता है हेल्दी

अजवाइन में एक ऐसा एंजाइम होता है पेट के एसिड में सुधार करता है और अपच, ब्लोटिंग और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. यह मसाला पेट और आंतों में पेप्टिक अल्सर और घावों के इलाज में भी मददगार साबित हो सकता है.


अजवाइन को इस्तेमाल करने का तरीका

-एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबालकर छान लें और भोजन करने के लगभग 50 मिनट बाद इसका सेवन करें. आप रोजाना अजवाइन के पानी को पी सकते हैं.

-पानी के साथ एक मुट्ठी अजवाइन डालकर उबाल लें. फिर पानी को पिएं, ऐसा करने से पेट भी अच्छा रहता वजन कम करने में भी मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है.

-अजवाइन के तेल को डायबिटीज मरीज अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए.

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी