img

मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवॉर्ड्स 2023 (IIFA Awards 2023) का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस बार अवॉर्ड समारोह अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही, सुनिधि चौहान, बादशाह जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और परफॉर्म किया। इस साल का आईफा अवार्ड समारोह इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए देखते हैं विनर्स की लिस्ट

ऋतिक रोशन ने इस साल की फिल्म ''विक्रम वेधा'' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

विनर्स की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म - दृश्यम 2
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय ('ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता - शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (काला)
  • बेस्ट नवोदित अभिनेत्री - खुशाली कुमार (धोखा राउंड द कॉर्नर)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - श्रेया घोषाल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद - गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि - कमल हसन


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म