img

हेल्थ डेस्क।  शिमला मिर्च सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। ज्यादातर लोगों ने हरी शिमला मिर्च खाई भी होगी, लेकिन शिमला मिर्च पीले और लाल रंग में भी आती है, लोग इसका इस्तेमाल पास्ता, पिज्जा, सैंडविच आदि में करते हैं। इसमें विटामिन सी, के, ए, फाइबर, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते है शिमला मिर्च खाने के फायदे…..

शिमला मिर्च के फायदे

1-शिमला मिर्च में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

2- शिमला मिर्च में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में कैप्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।

3- शिमला मिर्च में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

4-शरीर में खून की कमी से एनीमिया हो सकता है। आपको अपनी डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें मौजूद आयरन एनीमिया के खतरे को दूर करता है।

5- शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन, विटामिन सी और ए का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

5- वजन घटाने के लिए शिमला मिर्च सबसे अच्छी मानी जाती है. जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है वे शिमला मिर्च को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है.

6-शिमला मिर्च कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में भी मददगार है। इसमें एपिजेनिन, ल्यूपॉल और कैप्सियेट, कैरोटीनॉयड होते हैं। ये कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं.

(नोट : यह खबर सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।  )


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी