नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 99.47% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एग्जाम पास करने के लिए छात्रों को ICSE में कम से कम 33% नंबर और ISC में 35% नंबर स्कोर करने होते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स, जो मिनिमम मार्क्स स्कोर नहीं कर पाते हैं, वे बाद में इंप्रूमेंट एग्जाम्स में बैठ सकते हैं।
इस साल, ISC क्लास 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, ICSE क्लास 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस साल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




