img

नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के चलते 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रविवार को कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि केस को लेकर 5 और लोगों को गिरफ्तर किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में वो शख्स भी शामिल है, जिसने कोचिंग के सामने से तेजी से कार चलाई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज कार चलाने के कारण पानी का प्रशेर बढ़ा का बेसमेंट का गेट टूट गया। माना जा रहा है कि इसी के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी भरा और स्टूडेंट डूबने लगे।

उधर, हादसे के बाद MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। कोचिंग के छात्र लगातार दूसरे दिन MCD और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर