मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ''जवान'' (jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भी बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा, डायरेक्टर एटली से नाराज चल रहीं। यहां तक कहा जा रहा है कि नयनतारा ''जवान'' (jawan) के बाद किसी भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं करेंगी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सोर्सेस ने बताया है कि नयनतारा, एटली से बहुत ज्यादा नाराज हैं क्योंकि 'जवान' (jawan) में उनका रोल काट दिया गया। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के रोल को हाइप किया गया, और नयनतारा के कैरेक्टर को साइडलाइन कर दिया गया। बहुत से लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण के रोल को 'जवान' में स्पेशल अपीयरेंस और एक कैमियो बताया जा रहा था, पर फिल्म में यह असल में और भी ज्यादा था।
नयनतारा ''जवाब'' का प्रमोशन करते हुए ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की सफलता के बाद मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नयनतारा मौजूद नहीं थीं। इस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख, दीपिका, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और एटली शामिल हुए।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




